Nalanda News

नालंदा में 129 करोड़ से 17 सड़कों का होगा कायाकल्प; देखें लिस्ट

1 min read

Nalanda Road Tender List: नालंदा जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी Nalanda News है। अगर आप हिलसा, चंडी, एकंगरसराय, परवलपुर या नूरसराय के आस-पास के इलाकों में रहते हैं, तो अब आपको टूटी और जर्जर सड़कों से हमेशा के लिए छुटकारा मिलने वाला है।

बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग (RCD) ने नालंदा जिले की 17 प्रमुख सड़कों को अगले 7 साल तक चकाचक रखने के लिए अपना खजाना खोल दिया है और एक बड़ा Nalanda Road Tender List जारी कर दिया है। विभाग की ओर से हिलसा रोड डिवीजन के तहत 129 करोड़ 16 लाख 99 हजार रुपये का एक ‘महा-टेंडर’ निकाला गया है।

Nalanda Road Tender List: 7 साल तक गड्ढा-मुक्त रहेंगी 17 सड़कें

यह कोई साधारण टेंडर नहीं है। विभाग ने इसे ‘लॉन्ग टर्म आउटपुट एंड परफॉर्मेंस बेस्ड रोड एसेट्स मेंटेनेंस’ (OPRMC-III) के तहत निकाला है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि जिस भी एजेंसी को यह 129 करोड़ का काम मिलेगा, उसकी जिम्मेदारी होगी कि वह अगले 84 महीने (यानी 7 साल) तक इन सभी 17 सड़कों को गड्ढा-मुक्त रखे।

इसमें सड़कों का चौड़ीकरण, पेंचवर्क (Patch work), पुल-पुलियों की मरम्मत और रोड मार्किंग जैसी तमाम सुविधाएं शामिल हैं। अगर सड़क टूटती है, तो उसे तुरंत ठीक करने की जिम्मेदारी उसी ठेकेदार की होगी।

129 करोड़ के टेंडर में शामिल इन 17 सड़कों की लिस्ट देखें

इस मेगा प्रोजेक्ट में हिलसा डिवीजन की कुल 17 सड़कों (स्टेट हाईवे और जिला पथ) को शामिल किया गया है। आप भी देखें कि क्या आपके इलाके की सड़क इस लिस्ट में है:

  1. दनियावां – हिलसा – एकंगरसराय – हुलासगंज (SH-4) रोड: 30.00 किलोमीटर
  2. चंडी से छबिलापुर (SH-71) वाया थरथरी-परवलपुर-अंडवस रोड: 19.00 किलोमीटर
  3. सालेपुर – नरसंडा – तेलमर – करौटा रोड: 19.43 किलोमीटर
  4. हिलसा – नूरसराय रोड: 18.98 किलोमीटर
  5. रामघाट – डियावां – बेरथू रोड: 18.20 किलोमीटर
  6. सालेपुर – सोराडीह – विधिपुर रोड: 12.63 किलोमीटर
  7. हिलसा – रेड़ी- चिकसौरा – बांसबीघा रोड: 11.25 किलोमीटर
  8. बिहटा – सरमेरा रोड: 8.00 किलोमीटर
  9. बड़ीमठ (परवलपुर) से देवरिया रोड: 7.00 किलोमीटर
  10. चंडी – सोहसराय रोड: 6.90 किलोमीटर
  11. हिलसा बाईपास रोड (पश्चिमी भाग): 5.11 किलोमीटर
  12. मौसमीगंज – औंगारी रोड: 4.00 किलोमीटर
  13. पनपनवा – छिड़ी – बेजपती बाईपास रोड: 3.93 किलोमीटर
  14. एकंगरसराय बाईपास रोड: 3.80 किलोमीटर
  15. रामघाट – लच्छू बीघा रोड: 2.75 किलोमीटर
  16. नगरनौसा – खुसरूपुर रोड: 1.69 किलोमीटर
  17. दनियावां बाईपास निर्माण के बाद NH-30A का छूटा हुआ हिस्सा: 1.95 किलोमीटर

25 जून तक टेंडर भरने की आखिरी तारीख

हिलसा रोड डिवीजन द्वारा जारी किए गए नए शुद्धिपत्र के अनुसार, इस टेंडर को ऑनलाइन अपलोड करने की आखिरी तारीख 25 जून 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) तय की गई है। इसी दिन शाम 3:30 बजे तकनीकी बिड खुलेगी, जिसके बाद तय होगा कि नालंदा की इन सड़कों को संवारने का जिम्मा किस कंपनी को मिलेगा।

About Prashant Kumar

प्रशांत कुमार नालंदा के एक अनुभवी पत्रकार हैं। स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक हलचल और अपराध जगत की हर छोटी-बड़ी खबर को पूरी निष्पक्षता और सटीकता के साथ सामने लाना ही इनका मुख्य उद्देश्य है।

View all posts by Prashant Kumar →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *