Biharsharif

बिहारशरीफ में 22 जून तक ठप रहेंगे बिजली के ये जरूरी काम; जानें क्या बिना रिचार्ज के कटेगी आपकी लाइट?

1 min read

अगर आप बिहारशरीफ शहर में रहते हैं और नया बिजली कनेक्शन लेने या अपने स्मार्ट मीटर (Bihar Sharif Smart Meter) से जुड़ा कोई काम कराने की सोच रहे हैं, तो यह अलर्ट आपके लिए है। बिजली कंपनी के एक बड़े तकनीकी बदलाव के कारण 12 से 22 जून तक कई जरूरी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी। इस दौरान बिलिंग से लेकर मीटर रीडिंग तक का काम प्रभावित रहेगा, लेकिन विभाग ने उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत भी दी है।

Bihar Sharif Smart Meter: 10 दिनों तक क्यों बंद रहेंगी सेवाएं?

बिहारशरीफ विद्युत डिविजन (शहरी) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विकास कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को और अधिक पारदर्शी और तेज सुविधा देने के लिए पुराने सॉफ्टवेयर को बदलकर ‘आरएमएस’ (Revenue Management System) में अपग्रेड किया जा रहा है। इस सिस्टम अपडेट के कारण गुरुवार शाम से ही ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन लेना बंद कर दिया गया है।

इस दौरान ये काम नहीं होंगे:

  • नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन।
  • लोड घटाने या बढ़ाने की प्रक्रिया।
  • बिल में सुधार या मीटर रीडिंग।
  • ऑनलाइन मोबाइल ऐप या कैफे के जरिए स्मार्ट मीटर का रिचार्ज।

स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं होने पर क्या कटेगी बिजली?

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऑनलाइन रिचार्ज बंद होने पर क्या उनके घर की बत्ती गुल हो जाएगी? इस पर विभाग ने स्पष्ट किया है कि सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने तक किसी भी उपभोक्ता की बिजली नहीं काटी जाएगी, भले ही उनका बैलेंस खत्म हो गया हो। इसके अलावा, उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार बिजली विभाग के काउंटर पर जाकर नकद (Cash) के रूप में बकाया बिल जमा कर सकते हैं।

किन इलाकों पर पड़ेगा असर और किन्हें मिलेगी छूट?

Bihar Sharif Smart Meter: यह शटडाउन मुख्य रूप से बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ नकटपुरा, मुरौरा और ककड़ा मंडाच्छ पंचायत के उपभोक्ताओं पर लागू होगा।

राहत की बात: इस सॉफ्टवेयर अपडेट का असर पूरे जिले पर नहीं पड़ेगा। बिहारशरीफ (ग्रामीण), राजगीर और एकंगरसराय विद्युत डिविजन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में सारा काम सामान्य रूप से चलता रहेगा। वहां के उपभोक्ता आसानी से नया कनेक्शन ले सकेंगे और स्मार्ट मीटर रिचार्ज भी कर सकेंगे।

About Prashant Kumar

प्रशांत कुमार नालंदा के एक अनुभवी पत्रकार हैं। स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक हलचल और अपराध जगत की हर छोटी-बड़ी खबर को पूरी निष्पक्षता और सटीकता के साथ सामने लाना ही इनका मुख्य उद्देश्य है।

View all posts by Prashant Kumar →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *