October 27, 2026
EducationBiharsharif

नालंदा के इन 9 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज; डीएम का आदेश, देखें लिस्ट

Nalanda Degree College

नालंदा जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बहुत बड़ी और शानदार खुशखबरी है। अब उन्हें ग्रेजुएशन (Graduation) की पढ़ाई के लिए शहर की तरफ दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ (2025-30) कार्यक्रम के तहत नालंदा जिले के 9 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज (Nalanda Degree College) खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

शुक्रवार (12 जून) को नालंदा के जिलाधिकारी (DM) कुंदन कुमार ने इन 9 डिग्री महाविद्यालयों के सुचारू संचालन और भवनों के जीर्णोद्धार (Renovation) को लेकर अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की।

इन 9 प्रखंडों में चिन्हित किए गए Nalanda Degree College (पूरी लिस्ट)

ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा (Higher Education) को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने पहले से मौजूद शैक्षणिक संस्थानों को ही डिग्री कॉलेज के रूप में अपग्रेड करने के लिए चिन्हित किया है। इन जगहों पर होगी पढ़ाई:

  1. रहुई प्रखंड: श्री बालेश्वर प्रसाद +2 उच्च विद्यालय, पतासंग
  2. नूरसराय प्रखंड: उच्च विद्यालय, नूरसराय
  3. बिंद प्रखंड: मध्य विद्यालय, उत्तरथू
  4. नगरनौसा प्रखंड: मगध विद्यापीठ उच्च विद्यालय, लोदीपुर, उस्मानपुर
  5. कतरीसराय प्रखंड: टेकनारायण +2 उच्च विद्यालय, बादी
  6. थरथरी प्रखंड: मध्य विद्यालय, भतहर
  7. करायपरशुराय प्रखंड: मध्य विद्यालय, मखदुमपुर
  8. परवलपुर प्रखंड: मध्य विद्यालय, नेहुआपर
  9. सरमेरा प्रखंड: उच्च विद्यालय, गोपालबाद, प्राणवा (पीएम श्री विद्यालय)

डीएम का सख्त निर्देश: युद्धस्तर पर शुरू हो निर्माण और मरम्मत का काम

समीक्षा बैठक के दौरान डीएम कुंदन कुमार (DM Kundan Kumar) ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी चिन्हित संस्थानों में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपलब्ध भवनों और क्लासरूम की स्थिति का जल्द से जल्द आकलन करें और जहां मरम्मत या सौंदर्यीकरण की जरूरत है, वहां निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करें।

छात्राओं के लिए अलग शौचालय और सुविधाओं पर खास जोर

‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ योजना के तहत डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी कॉलेजों में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग और सुसज्जित शौचालय बनाए जाएं। इसके अलावा, स्वच्छ पेयजल, सुचारू बिजली आपूर्ति, भवनों के रंग-रोगन और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। क्लासरूम के लिए जरूरी फर्नीचर और स्टेशनरी की व्यवस्था भी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

AdvertisementAdvertisement banner

बैठक में बिहारशरीफ नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक, प्रभारी डीडीसी, बिहारशरीफ एसडीओ किसलय श्रीवास्तव, जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) समेत सभी 9 स्कूलों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

लेखक

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार नालंदा के एक अनुभवी पत्रकार हैं। स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक हलचल और अपराध जगत की हर छोटी-बड़ी खबर को पूरी निष्पक्षता और सटीकता के साथ सामने लाना ही इनका मुख्य उद्देश्य है।

कमेंट करें