आपके यहाँ नल-जल योजना में है गड़बड़ी, तो इस नंबर पर दर्ज करें शिकायत

नालंदा रिपोर्टर बिहारशरीफ | नल-जल व नाली-गली योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायतें जिला कार्यालय को बराबर मिलती रहती हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर भी ग्रामीण शिकायत करते रहते हैं, जिसे दूर करने एवं त्वरित कार्रवाई करने के लिए पंचायती राज विभाग ने कॉल सेंटर खोला है, जिसकी देखरेख बिहार विकास मिशन की कर्मी करेंगे।

पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए नल जल योजना का काम करीब-करीब पूरा कर लिया है और सभी लोगों को पेयजल की आपूर्ति समय समय पर मिलती रहे इसकी मुकम्मल व्यवस्था की है। इसके बाद भी पेयजल आपूर्ति में ग्रामीणों को कोई दिक्कत हो, कोई परेशानी हो, तो कॉल सेंटर के इस नंबर 0612 232 224 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अगर आप बिहार के मुख्यमंत्री से सीधे अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं तो आप आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं। आप बिहार नलजल योजना के लिए किसी भी समस्या की शिकायत कर सकते हैं, आप इस पोर्टल पर जा सकते हैं और अपनी शिकायत लिख सकते हैं।

http://cm.bihar.gov.in
Email ID – cmhihar@nic.in
Phone number:- 2215601 and 2217289
Fax number +91-612-2224129

सात निश्चय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर – 18003456444

कॉल सेंटर पर की गयी शिकायतों को दूर करने के लिए पदधिकारियों एवं कर्मियों की टीम जाकर उस स्थल का मुआयना करेंगे और जितना जल्द हो सके उस समस्या का निराकरण करेंगे, ताकि पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न हो और ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से हो सके।

कॉल सेंटर की देखरेख के लिए बिहार विकास मिशन की टीम कार्य कर रही है। यह कॉल सेंटर कार्य दिवस में सुबह 01:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक कार्य करेगा। इस समय के बीच कोई भी ग्रामीण नल जल के अलावा नली-गली योजना की भी शिकायत कर सकते हैं। इन शिकायतों को दूर करने के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी और कर्मी जाकर जांच करेंगे।

क्या कहते हैं अधिकारी

कॉल सेंटर पिछले छह महीने से काम कर रहा है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। इस अवधि में शिकायतें आने बंद हो गयी थी, लेकिन अब एक-दो शिकायतें आनी शुरू हो गयी हैं, जिसे दूर किया जा रहा है। यह सेंटर अब लगातार कार्य करता रहेगा।

— मोहम्मद शोएब, जिला पंचायती राज पदाधिकारी।

आप अपने जिले के अनुसार DCLR से भी संपर्क कर सकते हैं। ये सभी बिहार नल जल योजना से संबंधित महत्वपूर्ण फ़ोन नंबर हैं। यदि आपके पास इस योजना के बारे में कोई समस्या है तो आप टोल फ्री नंबर, सरकारी हेल्पलाइन नंबर के लिए अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या उच्च अधिकारियों को बता सकते हैं। हमें उम्मीद है कि यह पोस्ट आपके मुद्दे को हल करेगी और आपको इस लेख में सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

56 thoughts on “आपके यहाँ नल-जल योजना में है गड़बड़ी, तो इस नंबर पर दर्ज करें शिकायत”

  1. मै जिला समस्तीपुर अनुमंडल दलसिंह सराय प्रखंड व थाना विद्यापति नगर पंचायत मऊ धनेषपुर दक्षिण वार्ड संख्या 1 का निवासी हूं यह जो मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना चल रहा है उसके गड़बड़ी के विषय में जमीनी हकीकत आपको बताने के लिए यहां पर जो भ्रष्टाचारी है उनके बारे में पैसा लेकर नल जल योजना का कनेक्शन दिया जा रहा है यह भ्रष्टाचारी ठेकेदार लोग सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना के अंतर्गत जितने भी एक नंबर वार्ड में कनेक्शन लिए हैं सभी से 500 से 1000 तक का राशि वसूल किए हैं और यहां तक कि सभी से गड्ढा भी बनवाए हैं कि अपना घर कब तक कनेक्शन खुद गड्ढा खोदकर अपने सुरक्षित जगह तक ले जाए मैं माननीय नीतीश कुमार जी से नम्र निवेदन पूर्वक कहना चाहूंगा कि अपने पदाधिकारी के द्वारा उच्च स्तर से जांच कराया जाए जो कि ठेकेदारों के द्वारा कालाबाजारी को बंद किया जा सके

    प्रतिक्रिया
  2. मैं जितेन्द्र कुमार गाँव कसौटी पोस्ट बंबई थाना करपी जिला अरवल राज्य बिहार राज्य का हूँ.जो मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना चल रहा है उसके गड़बड़ी के विषय में यह भ्रष्टाचारी ठेकेदार लोग सात निश्चय योजना के तहत नल जलयोजना घर घर में न पानी आ रहा है न जमीन खोदाई का भरा जा रहा ऊपर से थिकदारो का मन मणि चल रहा है /कल 8 august 2020 को सभी ग्रामीण आवासीय से उन्हें ने झूट बोलकर आधारकार्ड मांगकर सभी को रासन के नाम पर signature करवाकर ले गए
    मैं माननीय नीतीश कुमार जी से नम्र निवेदन पूर्वक कहना चाहूंगा कि अपने पदाधिकारी के द्वारा उच्च स्तर से जांच कराया जाए जो कि ठेकेदारों के द्वारा कालाबाजारी को बंद किया जा सके
    Jitendra kumar
    village – kasauti post – karpi dist – arwal
    mobile – 6290929532

    प्रतिक्रिया
  3. Mai rinku kumari rai,father-yogendra ray, village – balbhadrapur mehsi, P. O-Raipur buzurg, P. S-Sarairanjan, Dist. – Samastipur se hu, sir mere Gao me hamara ghr chor k her ghar me nal lgaya gya h.. Koi distance ki v problem nhi h gao k bare logo k mana krne se hame ye suvida se nilambit kr diya gya h.. Aur apke kisi help line no. Se hamara contact nhi ho pa rha hai.. Aasha krte h ki hmari presaniya jald se jald maneniye mukhyemantri Shri nitesh kumar ji tak pauche aur Hume v ess yojana ka laab mile.. Dhanybaad.

    प्रतिक्रिया
  4. Sir, mai Nalanda jila Rahui block k peshaur Panchayat k peshaur Gawn se sanjay kumar.
    Sir,
    Kuchh asamajik tatvw har ghar nal jal yojna antrgat 1/2″ PVC pipe mere naali aur gali ko jabardasti torker aur dhamkakar apne ghar me le ja rhe hai Jabki unke gali aur darbaje k traf se pipe le Jane ka sadhan hai or mere gali or naali k traf unka koi sarokaar nhi hai fir v mujhe or meri budhi maa ko dhamkakar mere naali aur gali ko kudaal- khanti se torkar najayj trike se pipe le ja rhe hai. Mna Karne per jaan marne ki dhamki de rhe hai.

    प्रतिक्रिया
  5. Dear sir,
    Name -Bhushan Kumar , at- sarahi ward no-05 ,post- Bengha
    Ps+Dist- saharsa ,
    Sir Yaha paip line Ka bahut धांधली हो रहा है दिए गए नंबर पर कॉल तक नहीं लग रहा है
    अगर सरकार इस तरह का काम कर के दे तो काम ना ही के दिखावा ना करे
    सरकारी मिस्त्री अपने हिसाब से काम कर रही है कोई v सरकारी गाईडलाइन को पालन नहीं कर रही है
    Kripiya इन chizo को समाधान करे

    प्रतिक्रिया
  6. वजीरगंज ब्लॉक के केनार पहाड़पुर पंचायत में को नल जल बना है उसका पाइप रोड पे फटा हुआ है । जिससे रोड पर पानी बह रहा है जिसके कारण काफी नुकसान है आने जाने वालों को भी परेशानी है और पानी का प्रेसर भी कम ठिकेदार को कहने पे रुपए का डिमांड किया जाता है यह समस्या बार्ड no 8 का है

    प्रतिक्रिया
  7. सर नमस्कार दिलीप कुमार पिता राम करन साह घर मैसना पोस्ट गढ़पुरा जिला बेगूसराय पिन 848204 बिहार का रहने वाला हूं सर मेरे घर में पानी का कनेक्शन नहीं हुआ है सर कराने का किया करे तो नं 8863974491 दिलीप कुमार सर नमस्कार

    प्रतिक्रिया
  8. Namaskar manniya mukhyamantri nitish Kumar g 1)Mai jagdish ray (2)moti mishra father-raghunath mishra At+po- rajwara ward no-3 PS sahebganj district muzaffarpur sub- mere ward dhandhali kiya na Raha hai aur NAL lagane k liye 500 rupya man ga ha Raha.haI dusra bat NAL JAL Jo hala hai wo bahut kam hala huaa hai aur pan I utna achha BH I nah I ha I bahut low quality ka kaam huaa hai lag bag 250 feet hi boring hai isliye shreeman se namra nivedan hai KO iska jach kiya jay aapka janta jagdish ray mob no-7050993646

    प्रतिक्रिया
    • Namaskar manniya mukhyamantri nitish Kumar g 1)Mai jagdish ray (2)moti mishra father-raghunath mishra At+po- rajwara ward no-3 PS sahebganj district muzaffarpur sub- mere ward dhandhali kiya na Raha hai aur NAL lagane k liye 500 rupya man ga ha Raha.haI dusra bat NAL JAL Jo hala hai wo bahut kam hala huaa hai aur pan I utna achha BH I nah I ha I bahut low quality ka kaam huaa hai lag bag 250 feet hi boring hai isliye shreeman se namra nivedan hai KO iska jach kiya jay aapka janta jagdish ray mob no-7050993646

      प्रतिक्रिया
  9. करगहर ब्लॉक के कल्याणपुर पंचायत के कुरियारी गावँ में वार्ड नं 5 को नल जल बना है उसका पाइप गली में फटा हुआ है । जिससे गली में पानी बह रहा है जिसके कारण काफी नुकसान है आने जाने वालों को भी परेशानी है और गली में पानी लगा हुआ है ।Operator और ठिकेदार को कहने पे गलत तरीके से बात करते है ।इसलिए आपसे अनुरोध है कि इसपे जल्द करवाई किया जाय।नही तो बहुत नुकसान हो रहा है।

    प्रतिक्रिया
    • मैं बरुण कुमार , ग्राम +पोस्ट = बारा , थाना कुर्था ,जिला अरवल (वार्ड नं 6)का स्थाई निवासी हूं , मेरे वार्ड में वार्ड और सचिव के मिलीभगत से सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना में बहुत भारी अनियमितता बरती गई !अतः मेरा अनुरोध है कि इस मामले में बरती गई अनियमितता की जांच कराई !

      प्रतिक्रिया
  10. Hi…sir,
    This is Ajay Kumar Sahni .I belong to Dumari Mahanwa and my Mukhiya name is Alka ray.i am trying to reach mukhiya , call is ringing but I am not getting any response on that number which is mentioned on website. I want to complaint against whoever is responsible for providing “har ghar nal”
    Because I am not getting any nal connection,
    However, my neighbourhood are using this. Connection.i request you to take needful action as soon as possible

    प्रतिक्रिया
  11. mera name subal kumar mandal hai main .lalpur saropatti ward no.13 ‘ps-singheshwar’disti-madhepura ka nivasi hu sir’ mere ward no. 13 jo mukhiymantri jal nischay yojna ke intargat jo nal lagaya gya hai us mai kaphi adhik matra mai aayaran aata hai jiske karn yaha ka public bimar ho gya hai sir, hum aapke sabhi tollfree no . par call kiye lekin koi bhi par call nahi lagta hair hum manniye mukhymantri sri nitish kumar ji se nivedan hai ki aap is samsya ko dur karne ki kirpa kare mo. 8434005502

    प्रतिक्रिया
  12. No use of this article. Neither the tollfree no exists nor the representative. I want to complain about the existing ward counslers corruption and the panchayats representative mukhiya.
    Sir / madam ,hamaare gaon k school mein nal jal ki koi subidha nhi hai..itne dino se khet patauni ho raha hai…magar school k bache hamaare hi gaon k school k bachhe paani k loye ek kharaab chapakal hai usi se sevan karte hain jisse bht saare bache regular bimaar padte hai…iska niwaran bs media hi hai baaki sab idhar udhar waale bharst hai..kuch kijiye bhaiya…isko highlight kijiye warna yahan ki satta yahan k bahubaliyon k haanth mein hai jiske karan ham bebash hain..kriya uchit niwaran ka rasta bataayein.
    Vill – Harihar Pur , P.O.- Murgawan , P.S.- Ben , Block- Ben ,Nalanda,Bihar

    प्रतिक्रिया
  13. ग्राम पोस्ट महुई थाना रामनगर जिला पशचीमी चमपारण बिहार में महुई गावँ पंचायत महुई में सणक तलाब मे तबदील है जलजमाव निकासी के लिए सथाई निदान नाली निर्माण कार्य नहीं कराई गयी बिडीओ रामनगर,फशचीम चमपारण एवँ उप बिकास आयुकत बेतीयाँ को 20,4,2018को,आवेदन,,दिया में आवेदन दिया गया थाः बिडिओ रामनगर पशचीमी चमपारण ने कोई काररवाई नहीं किए अनुमनडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहाँ के याँहा आवेदन दिया गया बिडीओ रामनगर,पशचीमीने,कोई,कारयवाही नहीं किया गया अनुमनडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहाँ ने साठ दिन का,वकथ दिए बैगैर नापी पैमाईस किए बिना बिडीओ रामनगर,फशचीम चमपारण ने अनुमनडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहाँ को भृमीत किया गया कि आवेदक अतिक्रमण कारी है अतिक्रमण मुक्त कराने की जिमेवारी बीडीओ रामनगर पशचीमी चमपारण कि है मगर ऊनहोने ने अनुमनडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहाँ के आदेश का पालन नहीं किए ऊलटा गैरजिमेदारी से बिना नापी पैमाईस किए बिना बिडीओ रामनगर,फशचीम चमपारण ने अनुमनडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहाँ को भृमीत किया है महुई गावँ मे सणक तलाब मे तबदील है आज चार बृषो से हम गाँव वाले फरिसान है मगर सथाई निदान नहीं किया गया आप से निवेदन पुरबक आग्रह करते हैं कि महुई गावँ मे सणक किनारे जलजमाव निकासी के लिए सथाई निदान नाली निर्माण कार्य कराई जाय ए सणक सैकणो गाँवो को जोणती हैआज तक याहाँ जलजमाव निकासी के लिए कोई निदान नहीं कराई गयी

    प्रतिक्रिया
  14. निचले स्तर के पदाधिकारी के मिलीभगत के कारण अभी तक बारा, वार्ड नंबर 6, कुर्था , अरवल का अभी तक जल नल योजना का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है और मुखिया, वार्ड, सचिव और पंचायती राज्य पदाधिकारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं! अतः आप से निवेदन है कि आप इसमें हस्तक्षेप कर, अपने स्तर से जांच करवाने की कृपा करें! आपका विश्वासी बरुण कुमार

    प्रतिक्रिया
  15. कोरिया रायपुर wd 4me नल जल के जॉच की जाए बड़ी पादीकारी से अनुरोध की नल जल की चारा चारा घोटाला के परती जॉच की मांग पहले वाले wd पर करवाए की मांग 2022में जीताहुआ है में संजीत राय प्रत मानन wd नंबर है मोबाइल नंबर=8873807119=7079100687 पहला वार्ड नंबर का नाम पूजन राय सचिव श्री किशोर राय के प्रति नल जल की जांच की मांग मैं कर रहा हूं मैं पर अधिकारी को धन्यवाद देता हूं कि इस पर कड़ी से कड़ी जांच की जाए और साथ में सड़क का भी जांच की जाए सभी में चारा घोटाला बहुत हुए हैं नोजल सही से नहीं काम कर रहे हैं इसके कारण मैं अभी परेशान रहता हूं और अपना पैसा जेब से लगा लगा कर थक चुका हूं इसके लिए हमें अनुरोध है कि इस पर कड़ी से कड़ी जांच की जाए

    प्रतिक्रिया
  16. Hello sir mai Samastipur jila ke sarairanjan, Bhatgama ward 02 se hu sir hamare yaha Pani nahi aata hai aur pani dene par pani ka 30rupees par month liya jata hai agar pessa nahi diya jaye to Pani nahi deta hai .
    Agar pani ke liye ward members ko kahate hai to gali dene lagta hai aur larayi karne lagta hai. Sir bahut problems hota hai pani ke bina . Sir jaldi se jaldi koi solution nikale.
    Thank you sir

    प्रतिक्रिया
  17. जिला समस्तीपुर के पटोरी अनुमंडल मोहनपुर ब्लॉक के दशहरा पंचायत के बड़की बेरी वार्ड नंबर १३ के कुछ घरों में अभी तक नल जल का सुविधा नहीं मिल पाया है।।।।।।

    प्रतिक्रिया
  18. मेरा नाम के के सिन्हा है। मैं सन्सा गांव ,जो दाउदनगर प्रखंड, औरगाबाद मे पडता है ।मैं इस गांव के वार्ड 8 मे रहता हूँ। मेरे वार्ड 8 का बोरिंग एक बर्ष से यानी अप्रैल 2021 से फेल कर गया है, मै ब्यक्तिगत रूप से यहाँ के प्रखंड विकाश पदाधिकारी साहब से मिलकर अपनी समस्या बताई। उनका कहना हेकि अभी फन्ड नही है,जब आयेगा,तो काम हो जायेगा।कृपया फन्ड देकर नल जल चालू किया जाय।

    प्रतिक्रिया
  19. महोदय,
    हमारे गांव में नल-जल योजना अभी तक पुरा नही हुआ है एक भी घर इसका लाभ नहीं ले पाया है।4-5 सालों से चल रहा है परन्तु अभी तक पुरा नही हुआ है गढ्ढे खोदकर कुछ दूरी तक पाइप डाल कर छोड़ दिया गया है।
    महोदय पुरे गांव में पानी का भिष्ण समस्या है चापाकल भी खराब हो चुका है
    ‌‌अतः श्रीमान से निवेदन है कि आप हमारे गांव कि समस्या को समझें और दूर करने में सहायता करें ।
    समस्त ग्रामवासी
    ग्राम :अमिरगंज
    पोस्ट: मोख्तारगंज (अंडबस)
    पंचायत: लोदीपुर
    थाना: छबिलापुर
    जिला: नालंदा
    राज्य: बिहार
    पिन कोड: 803116

    प्रतिक्रिया
  20. नमस्ते सर मै बिहार सरकार के बहुत ही खुबसुरत योजना का बखान कहकर आदरणीय नलजल के अधीकारी और सरकार को अवगत करना जाहता हू ।इस योजना को कैसे लुटकर अपने घर को मजबुत किया गया,सीकायत करते करते एक पंचायत नहीं बल्कि पुरे बिहार के सभी पंचायतों का जनमत थक चुका है। अगर देखना है। तो मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बेरूआ के पगहिया ऐमा के दोनो वार्डों कि जाच कर पता लगाऐं। जैसे जीस धर पर ताला लगा है। बेवजह लाईन एक नही तीन तीन दीया गया है। जाहा चाहिए। था वाहा नहीं बोलने पर नागरीकग्रामिण को धमकाया जाता है। जाहा जाना है। यही जवाब होता है। प्रतिनिधि का। दुसरा देखना चाहते हैं बेरूआ पंचायत के गा्म तिलबिहटा वार्ड 01 .02 को देखा जाए तो पता चलता है। लाईन नल मिला परंतु जल आज तक नसीब नही हुआ जनता को।न जाने लाखो सीकायत हुआ पर आज तक कोई करवाई तो छोडें पर पदाधिकारी देखने तक नहीं आया। ठीकेदार और वार्ड समझ में नहीं आया जनता। किससे पुछे जनता पुछते पुछते परजेक्ट फाईनल कर पुरे बिल पास कर अपने अपने घर पर।आज जनता कही खाली नल तो कही ,कही जल ही नहीं ।यही बीहार नल जल योजना है। धन्यवाद।।।

    प्रतिक्रिया

Leave a Comment